फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain destroys paddy crop, demands compensation

Noida News: बारिश से धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

Thu, 09 Oct 2025 05:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 09 Oct 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Rain destroys paddy crop, demands compensation
बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बारिश और तूफान से बर्बाद हुई धान की फसल के मुआवजा की मांग पर जिलाधिकारी मेधा रूपम के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने दादरी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के दनकौर, दादरी और जेवर के क्षेत्रों में किसानों ने धान की फसल बोई हुई थी, जो इस समय पक कर तैयार थी। बेमौसम बारिश व तूफान ने किसानों की फसल को पूरी तरह से चौपट कर दिया। जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। फसल बर्बाद होने से किसान संकट में आ गए हैं।
जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान ने कहा कि किसानों की फसल का सर्वे कराकर बेकार हुई फसल का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए, अन्यथा करप्शन फ्री इंडिया संगठन क्षेत्रीय किसानों के साथ आंदोलन करेगा। इस अवसर पर मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, कुलवीर भाटी, गौरव भाटी, नरेश भाटी, जितेंद्र भाटी, रिंकू भाटी, नितिन कुमार, धर्मेंद्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दादरी तहसील पहुंचे। उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि तीन दिनों लगातार तेज हवा के साथ बरसात होने से किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई है। किसानों की फसलों का सर्वे कराकर सरकार धान का उचित मुआवजा दे। इस अवसर पर मनोज भाटी, अमित कुमार, योगेश भाटी, सचिन भाटी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed