फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Railway's production units run on fast track

नोएडा: रेलवे की उत्पादन इकाइयां फास्ट ट्रैक पर दौड़ी

Thu, 16 Feb 2023 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Railway's production units run on fast track
रोज 11 नई एलएचबी कोच व 2 विद्युत रेल इंजन का हो रहा निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की उत्पादन इकाइयां फास्ट ट्रैक पर दौड़ रही है। इन इकाइयों में रोज 11 से अधिक नई एलएचबी कोच और दो रेल इंजन का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय रेल ने 2022-23 में रिकॉर्ड उत्पादन अर्जित किया है। इस दौरान 785 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और 31 जनवरी तक 4,175 एलएचबी कोच का निर्माण किया। इलेक्ट्रिक इंजन बनाने में जहां चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) इसमें सबसे अव्वल है। यहां 344 इंजन बनकर तैयार हुआ है। दूसरे स्थान पर वाराणसी स्थित बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) है। जहां से कुल 286 इंजन तैयार किया गया। तीसरे स्थान पर पटियाला लोकोमोटिव है। ट्रेन इंजन के साथ ही कोच निर्माण में भी रेलवे तेज गति से चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष 4,175 एलएचबी कोच का निर्माण किया गया। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) ने 1891 नये कोच का निर्माण किया है तो कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) ने 1221 और रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी (एमसीएफ) में 1063 एलएचबी कोच का निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed