{"_id":"62f019dd914fc2433b12db56","slug":"rail-engine-will-run-between-dadri-to-khurja-on-11th-noida-news-noi663793852","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को दादरी से खुर्जा के बीच दौड़ेगा रेल इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को दादरी से खुर्जा के बीच दौड़ेगा रेल इंजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। दादरी से खुर्जा के बीच ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक लाइन पर 11 अगस्त को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) रेल इंजन दौड़ाकर ट्रायल करेगा। दो से तीन दिन तक ट्रॉयल के बाद मालगाड़ी दौड़ाकर 50 किमी की लिंक लाइन को परखा जाएगा। ट्रॉयल के दौरान सभी रेलवे फाटक पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त को लिंक लाइन का शुभारंभ करने की तैयारी है।
डीएफसीसी का ईस्टर्न कॉरिडोर कोलकाता से लुधियाना तक बन रहा है। ईस्टर्न कॉरिडोर से गौतमबु्द्ध नगर को भी जोड़ा गया है। इसके लिए खुर्जा से बोड़ाकी तक ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक लाइन बनाई गई है। न्यू बोड़ाकी के नाम से स्टेशन भी बनाया गया है। लिंक लाइन को दादरी में दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के जंक्शन से जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। अब डीएफसीसी ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक लाइन का ट्रायल शुरू करेगा। दादरी से इंजन खुर्जा तक जाएगा। इस दौरान रेलवे और डीएफसीसी के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ट्रायल में मिली खामियों को दूर करने के बाद मालगाड़ी चलाकर ट्रायल किया जाएगा।
सभी क्रॉसिंग पर तैनात रहेंगे कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी
दादरी से खुर्जा तक ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक लाइन की दूरी 50 किमी है। इस बीच 15 से अधिक क्रॉसिंग हैं। इंजन चलाने के दौरान इन सभी क्रॉसिंग पर डीएफसीसी के कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही, सभी क्रॉसिंग पर इंजन की गति बहुत कम होगी। क्रॉसिंग पर इंजन निकलने के दौरान यातायात रोका जाएगा।