{"_id":"68ff90b87b410d959600f418","slug":"raids-in-delhi-ncr-and-haryana-in-search-of-murder-accused-noida-news-c-491-1-gnd1001-795-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हत्यारोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हत्यारोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में दबिश
विज्ञापन
अब तक पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, अन्य की तलाश में लगी है पुलिस की पांच टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। आंबेडकर नगर मोहल्ले में अनुसूचित जाति के किशोर की हत्या के मामले में अब भी तनाव का माहौल है। मोहल्ले में पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात है। पुलिस की टीम ने दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में रबूपुरा कोतवाली समेत पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं।
रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने अनिकेत हत्याकांड में 7 नामजद व 12-14 अज्ञात युवकों के खिलाफ अनुसूचित जाति एक्ट व हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में कुछ अन्य आरोपी घर से भागे हुए हैं। साथ ही आरोपियों का परिवार भी भागा हुआ है। पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आरोपियों के छुपने के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग
पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही हत्याकांड में शमिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की है।