{"_id":"666883cab5ccc1df8f059a92","slug":"raids-continue-in-search-of-thug-gang-leader-grnoida-news-c-1-gnd1002-1785907-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठग गिरोह के सरगना की तलाश में दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठग गिरोह के सरगना की तलाश में दबिश जारी
विज्ञापन
फॉलोअप
ठग गिरोह के सरगना की तलाश में दबिश जारी
- कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर फरार सरगना सोनू की अंतिम लोकेशन गोवा में मिली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। देश-विदेश के नामी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रों से करोड़ों की ठगी के मामले में फरार चल रहे सरगना सोनू कुमार उर्फ रणवीर सिंह का पता पुलिस अब तक नहीं लगा पाई है। पुलिस की दो टीमें पटना व पुणे में सरगना की तलाश में दबिश दे रही हैं। पहले सोनू का लोकेशन पुणे में मिला था। अब अंतिम लोकेशन गोवा में मिला है।
सोमवार को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने सेक्टर-62 में चले रहे ऑफिस में दबिश देकर दो युवतियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी 12वीं पास छात्रों को मनचाहे कॉलेज और विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 5.6 करोड़ रुपये के 61चेक, कार, 3.90 लाख रुपये, दो लैपटॉप, 16 मोबाइल और डायरी समेत अन्य सामान बरामद किया था। गिरोह में शामिल युवतियों के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटियों के बारे में यह जानकारी नहीं थी कि वह ठगी का काम कर रही हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से भारत और विदेशों में नामी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं का दाखिला कराने के नाम पर संपर्क करते थे।