फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raid in Jaipur and Kolkata in search of accused

आरोपियों की तलाश में जयपुर और कोलकाता में दबिश

Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Raid in Jaipur and Kolkata in search of accused
नोएडा। देशभर में हजारों लोगों से ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में नोएडा पुलिस ने सोमवार रात को जयपुर व कोलकाता में दबिश दी। जयपुर में आरोपी प्रदीप निर्वाण के घर नोएडा पुलिस पहुंची तो वहां काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। हालांकि, प्रदीप वहां नहीं मिला। बताया जा रहा है कि प्रदीप का भाई राजस्थान की एक जेल में अधीक्षक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

मामले में कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम ने मुसर्फिल लश्कर की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह भी हाथ नहीं आ सका। इसके साथ ही फ्रॉड के मास्टरमाइंड मोहित गोयल के साथी सुमित यादव की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा के कई शहरों में ताबड़तोड़ दबिश दी गई है। सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बता दें कि सेक्टर-62 के कोरेंथम बिल्डिंग में दुबई ड्राई फ्रूट्स के नाम पर एक ऑफिस खोला गया था। यहां से देशभर में हजारों लोगों से करीब दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई थी। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा कर मास्टरमाइंड मोहित गोयल समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में करीब 6 आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कमरे में मिला युवक का शव
फेज-3 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-71 के बी ब्लॉक स्थित जनता फ्लैट में किराए पर रहने वाले एक युवक का शव मंगलवार को कमरे से बरामद हुआ है। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त विपिन गोयल निवासी शिंदे की छावनी, ग्वालियर के रूप हुई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कमरा बंद था और अंदर से बदबू आ रही थी। इसके बाद सेक्टर-41 में रहने वाले मृतक के भाई को मौके पर बुलाया गया। उसके सामने पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। शव के पास में शराब की खाली बोतल भी रखी थी। मृतक नोएडा प्राधिकरण में लेबर का काम करता था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि विपिन शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या
मामूरा गांव में किराए पर रहने वाले एक युवक ने सोमवार रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय राज मूल निवासी बाबूगढ़ छावनी, हापुड़ का रहने वाला था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही फेज-3 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed