फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Radiologist hanged himself due to mental stress

Noida News: मानसिक तनाव के कारण रेडियोलाजिस्ट ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 24 May 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Radiologist hanged himself due to mental stress
मानसिक तनाव से पीड़ित जिम्स के डॉक्टर ने दी जान
विज्ञापन

- रेडियोलॉजिस्ट के कमरे से मिली डिप्रेशन की दवाइयां
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के रेडियोलाॅजिस्ट डाॅ. अंकित चतुर्वेदी (35) ने मंगलवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में डॉक्टरों के लिए आवंटित परिसर में रहते थे। उनके कमरे से डिप्रेशन की दवाइयां मिली हैं। बताया जा रहा है कि पिछले तीन माह से वह डिप्रेशन में थे। ईकोटक-1 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरूप से लखनऊ के गोमतीनगर निवासी डॉ. अंकित चतुर्वेदी जीबीयू परिसर में जिम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए आवंटित टाइप-2 ब्लॉक के मकान संख्या-25 में रहते थे। थाना ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे एक डॉक्टर के काफी देर से दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिली। पुलिस दरवाजा तोड़कर मकान में दाखिल हुई। अंदर डॉ. अंकित का शव फंदे पर लटका था। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और विधि विज्ञान की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन

अंकित अविवाहित थे और घटना के दौरान घर पर अकेले थे। उनके कमरे में पुलिस को डिप्रेशन में खाई जाने वाली दवाइयां मिली हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता और अन्य स्टाफ ने डॉ. अंकित की असामयिक मौत पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed