{"_id":"65f37bf91100eaa05206e2d4","slug":"radiologist-dies-after-falling-down-stairs-due-to-loss-of-balance-grnoida-news-c-23-1-noi1091-27941-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संतुलन बिगड़ने से रेडियोलॉजिस्ट की सीढि़यों से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संतुलन बिगड़ने से रेडियोलॉजिस्ट की सीढि़यों से गिरकर मौत
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने से रेडियोलॉजिस्ट की सीढि़यों से गिरकर मौत
ऐस प्लेटिनम सोसाइटी में हादसा, नौवीं मंजिल पर फिसला हाथ
ग्रेटर नोएडा। संतुलन बिगड़ने से नौवीं मंजिल की सीढि़यों से गिरकर ऐस प्लेटिनम सोसाइटी निवासी रेडियोलॉजिस्ट राजवीर नागर (52) की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। दादरी में क्लीनिक चलाने वाले राजवीर प्लेटिनम सोसाइटी में परिवार के साथ रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह सीढि़यों से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान सीढ़ी के साथ लगी रेलिंग से उनका हाथ फिसल गया और वह नौवीं मंजिल से भूतल पर आ गिरे। उन्हें पास से नर्सिंग होम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। थाना सूरजपुर प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि परिवार ने लिखित शिकायत भी नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो