{"_id":"604eb5c979fe08328f48f8bf","slug":"radar-based-camera-lost-in-noida-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: रफ्तार पर निगरानी रखने वाला कैमरा हुआ गायब, ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं है जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: रफ्तार पर निगरानी रखने वाला कैमरा हुआ गायब, ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं है जानकारी
Mon, 15 Mar 2021 06:48 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यातायत के नियम तोड़ने वालों पर निगरानी रखने के लिए दुबई की तर्ज पर दिल्ली- नोएडा लिंक रोड पर रडार कैमरा लगाया गया था। लेकिन ये कैमरा ही गायब हो गया है। इस कैमर को जून 2019 में फ्रांस की एक कंपनी ने लाखों रुपये में लगाया था। इस कैमरे को कौन ले गया इस बात की ट्रैफिक पुलिस को भी जानकारी नहीं है। महामाया फ्लाईओवर के नजदीक इस कैमरे को लगाया गया था। अब उस जगह पर सिर्फ एक स्लैब बचा है जो कैमरे को रखने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
ई- चालान प्रणाली को सफल तरीके से लागू करने वाले शहर नोएडा के लिए ये रडार कैमरा बहुत बड़ी उपलब्धि थी। इस कैमरे को लगाने की इच्छा फ्रांस की कंपनी ने खुद की थी। देश में पहली बार इस तरह का प्रयोग किया गया था, परंतु दो सालों में ही इस व्यवस्था की पोल खुल गई। इस कैमरे की मॅानिटारिंग शुरुआती दौर सेक्टर- 94 में बनाए गए कमांड कंट्रोल रूम से की जा रही थी। कमांड कंट्रोल रूम को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि इस रडार कैमरे से आखिरी बार कब चालान कटा।
विज्ञापन