{"_id":"65f44972d59e5c9f310085bd","slug":"race-for-admission-in-class-11th-started-noida-news-c-1-gnd1002-1509108-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 11वीं कक्षा में शुरू हुई दाखिले की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 11वीं कक्षा में शुरू हुई दाखिले की दौड़
विज्ञापन
11वीं कक्षा में शुरू हुई दाखिले की दौड़
- प्री-बोर्ड और प्रवेश परीक्षा के आधार पर हो रहे दाखिले
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा खत्म होते ही स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ स्कूल सिर्फ प्री-बोर्ड के अंकों के आधार पर दाखिला दे रहे हैं, वहीं कुछ स्कूल प्री-बोर्ड के अंकों के साथ प्रवेश परीक्षा भी ले रहे हैं। स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा।
अभिभावक स्कूलों में आकर दाखिले की प्रक्रिया के बारे जान रहे हैं, ताकि छात्रों की पढ़ाई न छूटे। यदु पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ मृणालिनी सिंह और महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि अपने स्कूल के छात्र के बारे में टीचर को पता होता है कि वह पढ़ाई में कैसा है। लेकिन, अन्य स्कूल से दाखिले के लिए आने वाले छात्र के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसलिए छात्र के प्री-बोर्ड के अंक और प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले लिए जा रहे हैं। अभी दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।