फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rabupura PHC dependent on ward boy and pharmacist... no doctor

Noida News: रबूपुरा पीएचसी वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट के भरोसे...डॉक्टर नहीं

Sun, 08 Feb 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rabupura PHC dependent on ward boy and pharmacist... no doctor
रोजाना करीब 200 मरीज यहां इलाज कराने पहुंचते हैं
विज्ञापन

जेवर विधायक के निवास वाले गांव में हो रही अनदेखी
फोटो.....
अमर उजाला संवाद

यमुना सिटी। रबूपुरा में बीते दो महीने से एक भी सरकारी डॉक्टर नहीं है। करीब तीस हजार की आबादी वाला यह गांव पूरी तरह यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर ही निर्भर है। हर दिन करीब 200 मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल के अन्य कर्मचारी ही मरीजों को दवाइयां देते हैं। पूरा पीएचसी वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है और यह हाल तब है, जब जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह खुद इसी गांव में रहते हैं। यह स्वास्थ्य केंद्र उनके आवास से बिल्कुल सटा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय स्तर से लगातार डॉक्टर नहीं भेजे जा रहे।



10 दिसंबर से नहीं है कोई चिकित्सक

स्वास्थ्य केंद्र में बीते 10 दिसंबर से एक भी चिकित्सक नहीं है। इससे पहले तक यहां पर एक चिकित्सक थे, जो दो साल का अनुबंध पूरा होने के बाद वह यहां से वापस चले गए। तब से ही स्वास्थ्य केंद्र बिना चिकित्सक के ही संचालित हो रहा है। रबूपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत वार्ड ब्वाय, फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ मिलकर लोगों का इलाज करने में जुटा है। मरीजों को अस्पताल से दवाइयां दे दी जाती हैं और इंजेक्शन लगा दिए जाते हैं। लेकिन इमरजेंसी होने पर लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन




अस्पताल में दो चिकित्सकों की जरूरत
स्वास्थ्य केंद्र में एक पुरुष और एक महिला चिकित्सक की जरूरत है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा सके। लेकिन विभाग बीते दो महीने से यहां एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------------------------


विभाग को पत्र लिखा गया है-
पीएचसी में दो चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग से संपर्क किया गया है और जल्द से जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति स्वास्थ्य केंद्र में करने के लिए कहा गया है।
धीरेंद्र सिंह, विधायक (रबूपुरा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed