{"_id":"690236fe30bc0a8e4b05f133","slug":"questioning-the-credibility-of-iit-kanpur-is-irresponsible-noida-news-c-340-1-del1011-110316-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर की साख पर सवाल उठाना गैर-जिम्मेदाराना : सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर की साख पर सवाल उठाना गैर-जिम्मेदाराना : सचदेवा
विज्ञापन
-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आप पर बोला तीखा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदूषण से निपटने के प्रयासों पर उसके नेताओं का उपहास करना उनकी प्रशासनिक गैर-जिम्मेदारी और वैज्ञानिक संस्थाओं के प्रति असम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं ने पहले चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी स्वतंत्र संस्थाओं पर सवाल उठाए और अब वे आईआईटी कानपुर जैसे प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान की साख को भी धूमिल कर रहे हैं।
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) तकनीक पर काम कर रही है। इस दिशा में मंगलवार को वैज्ञानिकों ने पहला प्रयोग किया, लेकिन अपेक्षित वर्षा नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि यह कोई वैज्ञानिक विफलता नहीं बल्कि अनुसंधान प्रक्रिया का हिस्सा है। जैसा कि भारत के चंद्रयान मिशन में भी पहली कोशिश असफल रही थी, मगर बाद में हम चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचे, वैसे ही यह प्रयास भी आगे सफल होगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का वैज्ञानिक प्रयोगों पर हास्य-व्यंग्य करना इनकी पुरानी आदत है। वैज्ञानिकों की मेहनत पर तंज कसने से जनता का ध्यान असली मुद्दों से नहीं हटाया जा सकता। सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कृत्रिम वर्षा को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि जनता उनसे पूछ रही है कि बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर लगाए गए स्मॉग टावर में जनता के करोड़ों रुपये की जो लूट हुई, उस पर वे क्या जवाब देंगे?