{"_id":"6022e7a88ebc3ed6541cd40e","slug":"pwc-will-see-noida-airport-work-grnoida-news-noi5647661116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूसी ही देखेगी नोएडा एयरपोर्ट का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूसी ही देखेगी नोएडा एयरपोर्ट का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण की निगरानी के लिए विशेषज्ञ एजेंसी का चयन कर लिया गया है। यह काम प्राइस वाटरहाउस कूपर (पीडब्ल्यूसी) कंपनी करेगी। यह कंपनी एयरपोर्ट की रोजाना की निगरानी रिपोर्ट नियाल को देगी। इसी कंपनी ने नोएडा एयरपोर्ट का बिड डॉक्यूमेंट तैयार किया था।
नोएडा एयरपोर्ट का काम समय पर पूरा करने के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। परियोजना की गुणवत्ता को बनाए रखने और समय पर काम पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप बनाने का प्रस्ताव नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) ने शासन को भेजा था। शासन ने इस ग्रुप को बनाने की जिम्मेदारी नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को सौंपी थी। नियाल ने इसके लिए विशेषज्ञ एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू की तो पीडब्ल्यूसी, केपीएमजी, अर्नेस्ट एंड यंग और डिलाइट कंपनी ने प्रस्ताव दिया था। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुतीकरण भी दिया था। टेंडर प्रक्रिया और कंपनियों के आकलन के बाद नियाल ने पीडब्ल्यूसी का चयन किया है। यह कंपनी परियोजना के हर छोटे-बडे़ कार्य पर नजर रखेगी। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूसी परियोजना की निगरानी करेगी।