{"_id":"68c0279e40dfa710b30c3b41","slug":"purchases-worth-rs-165-crore-shown-from-bogus-companies-fine-imposed-noida-news-c-23-1-lko1064-74536-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बोगस कंपनियों से दिखाई 1.65 करोड़ की खरीद, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बोगस कंपनियों से दिखाई 1.65 करोड़ की खरीद, जुर्माना
विज्ञापन
यूपी जीएसटी विभाग के नोएडा जोन की टीम ने औद्योगिक सेक्टर साइट-बी में की कार्रवाई
जांच के दौरान कंपनी में रिकॉर्ड से ज्यादा मिला माल, 33.71 लाख का जुर्माना लगाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
यूपी जीएसटी विभाग के नोएडा जोन की टीम ने औद्योगिक सेक्टर साइट-बी की एक कंपनी में टैक्स चोरी पकड़ी है। प्रिंटिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ने बोगस फर्मों से 1.65 करोड़ रुपये का माल खरीदा हुआ दिखाया था। इसके अलावा कंपनी में मिले माल और रिकॉर्ड में अंतर मिला। रिकॉर्ड में कम माल दर्शाया गया था। प्राथमिक जांच के बाद विभाग ने कंपनी पर 31.71 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने जुर्माना जमा कर दिया है।
राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्य ने बताया कि सेक्टर साइट-बी की एक कंपनी की 5 दिन से रेकी की जा रही थी। साथ ही, जीएसटी पोर्टल पर भी नजर रखी जा रही थी। नौ सितंबर को जीएसटी की टीम ने कंपनी में जांच की। जीएसटी पोर्टल के रिकॉर्ड का आकलन किया गया तो पता चला कि कंपनी ने बोगस फर्मों से 1.65 करोड़ रुपये के माल की खरीद दिखाई हुई है जबकि फर्म मौजूद ही नहीं है। पंजीकरण भी नहीं है। ऐसा कर कंपनी ने 29.73 लाख का आईटीसी पास करा लिया था। कंपनी ने आईटीसी की रकम को टैक्स की धनराशि में समायोजित करा दिया था।
वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी ने कोई टैक्स जमा नहीं किया। वहीं, टीम ने कंपनी में मौजूद माल व रिकॉर्ड का मिलान किया। इसमें 22.11 लाख रुपये का माल कम मिला। कंपनी पर फिलहाल 33.71 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है जो कंपनी मालिक ने जमा करा दिया है। जांच में और खामी या गड़बड़ी मिलने पर अन्य कार्रवाई होगी।