फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Punjab reports 60 new stubble burning cases, taking the tally to 621

Noida News: पंजाब में 60 नए मामलों के साथ पराली जलाने की संख्या पहुंची 621

Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab reports 60 new stubble burning cases, taking the tally to 621
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में पिछले कई दिनों से पराली जलने का सिलसिला रुक नहीं रहा। शनिवार को 60 नए मामलों के साथ पराली जलाने के केसों की कुल संख्या बढ़कर 621 पहुंच गई।
इसी बीच खेतों में जल रही पराली की सूचना मिलने के बावजूद समय रहते बुझाने में नाकाम रहे 285 नोडल व सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ अब तक कारण बताओ नोटिस जारी हो गए हैं। इन अधिकारियों से इस लापरवाही के पीछे का कारण बताने को कहा गया है।
विज्ञापन

पंजाब में लगातार पराली के जलने से शहरों का आबो-हवा में भी लगातार प्रदूषण रूपी जहर घुलता जा रहा है। शनिवार को बठिंडा व लुधियाना का एक्यूआई ऑरेंज जोन (खराब श्रेणी) में दर्ज किया गया, जबकि छह अन्य शहरों का यलो जोन में रहा। बठिंडा का एक्यूआई 227, लुधियाना का 206, जालंधर का 158, रूपनगर का 153, खन्ना का 144 और पटियाला का 122 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅक्टरों के मुताबिक इस तरह के एक्यूआई में ज्यादा देर तक बाहर रहने पर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। वहीं, 278 मामलों में पराली जलाने वालों के खिलाफ 14 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 9 लाख 55 हजार रुपये की वसूली कर ली गई है। इसके साथ ही 215 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है और 230 रेड एंट्रियां की गई हैं।
अमृतसर को पीछे छोड़ तरनतारन अब पराली जलाने में सबसे आगे
मौजूदा सीजन में अब तक पराली जलाने में अमृतसर जिला सबसे आगे था लेकिन अब 196 मामलों के साथ जिला तरनतारन नंबर वन पर पहुंच गया है। इसलिए इस सीजन में अब तक जिन 285 जिन नोडल व सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी हुए हैं, उनमें सबसे अधिक 74 तरनतारन से ही हैं। इसके बाद पटियाला जिले से 60 अधिकारी, अमृतसर से 47, फिरोजपुर से 35, गुरदासपुर से 37, बरनाला से 30, एसएएस नगर व एसबीएस नगर से एक-एक अधिकारी शामिल हैं।
अगर पराली जलाने के मामलों की बात करें, तो तरनतारन के बाद शनिवार तक सबसे अधिक 144 मामले जिला अमृतसर से, फिरोजपुर से 69, पटियाला से 35, गुरदासपुर से 29, संगरूर से 28, कपूरथला से 22, बठिंडा से 13, फाजिल्का से 12, जालंधर से 11, बरनाला, लुधियाना व मानसा से पांच-पांच, फतेहगढ़ साहिब व मुक्तसर से छह-छह, फरीदकोट व मोगा से सात-सात, एसबीएस नगर व होशियारपुर से दो-दो, मालेरकोटला से चार मामले सामने आए हैं।

शनिवार को पंजाब में पराली जलाने के 60 नए मामले आए। आज के ही दिन पिछले साल 2024 में 71 मामले और साल 2023 में रिकाॅर्ड 398 मामले हुए थे। इन आंकड़ों से साफ है कि भले ही पंजाब में पराली जल रही है लेकिन पिछले सालों की अपेक्षा कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed