फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   public court

Noida News: लोक अदालत ने बढ़ाया न्याय पर भरोसा, 10.70 लाख मामलों का किया निस्तारण

Sun, 10 May 2026 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
public court
- 937 करोड़ से अधिक की धनराशि पर हुआ समझौता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड स्तर पर मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 10.70 लाख मामलों का समाध। इस दौरान विभिन्न मामलों में 937.71 करोड़ रुपये की समझौता धनराशि भी तय की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने बताया कि लोक अदालत में न्यायालय स्तर पर कुल 3.03 लाख मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि प्री-लिटिगेशन स्तर पर 7.66 लाख मामलों का समाधान किया गया।
यातायात विभाग ने सबसे अधिक 4.99 लाख मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा पुलिस विभाग ने 13.05 हजार, चिकित्सा विभाग ने 99.45 हजार और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ने 32 हजार 500 मामलों का निपटारा किया। एनपीसीएल द्वारा 45 मामलों में 7 लाख 23 हजार रुपये की समझौता राशि तय की गई। जबकि यूपीपीसीएल के 5 हजार 780 मामलों का निस्तारण किया गया। श्रम न्यायालय द्वारा 1 हजार 45 मामलों में 69 करोड़ 23 लाख 51 हजार 656 रुपये की समझौता धनराशि तय हुई।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी वत्सल श्रीवास्तव की अदालत में 22 मामलों में 2 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये की समझौता राशि तय की गई। वहीं वाणिज्य न्यायालय प्रथम के पीठासीन अधिकारी रविन्द्र नाथ दुबे तथा वाणिज्य न्यायालय द्वितीय के पीठासीन अधिकारी जगदीश प्रसाद ने क्रमशः 8 और 11 मामलों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ 27 लाख 60 हजार 395 रुपये की समझौता धनराशि तय कराई। एनआई एक्ट प्रथम की न्यायिक अधिकारी मुनव्वर जहां ने 310 मामलों में लगभग 2 करोड़ 99 लाख 54 हजार 400 रुपये की समझौता राशि तय कराई। नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 6 हजार 123 मामलों और राजस्व विभाग की ओर से 1 लाख 8 हजार 286 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed