फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protests against renaming the MNREGA scheme.

Noida News: मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 22 Dec 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Protests against renaming the MNREGA scheme.
मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर मनरेगा का नाम बदलने की साजिश व केंद्र सरकार की गांधी विरोधी सोच के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने की तानाशाही और इतिहास मिटाने वाली साजिश कर रही है। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मनरेगा का नाम यथावत रखने व गरीब विरोधी फैसले को वापस लेने की मांग की है। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है, इसलिए योजनाओं के नाम बदलकर इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना चाहती है। सरकार पहले रोजगार खत्म करती है, फिर रोजगार की गारंटी देने वाली योजना का नाम बदलकर अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रही है। यह आंदोलन सड़क से संसद तक गूंजेगा। चेतावनी देकर कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलने का फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी जनपद स्तर पर गांव-गांव, ब्लॉक-ब्लॉक सहित सम्पूर्ण जिले में उग्र जन आंदोलन छेड़ेगी। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मनरेगा का नाम यथावत रखने और गरीब विरोधी फैसले तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed