फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protesters marching to lay siege to the police station were stopped en route, causing a traffic jam.

Noida News: थाने का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोका, लगा जाम

Thu, 01 Oct 2026 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Protesters marching to lay siege to the police station were stopped en route, causing a traffic jam.
प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन, पर्थला पुल के पास मुख्य मार्ग किया जाम
विज्ञापन

- सेक्टर-113 थाने का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारी, अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ मार्च
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-123 में धरना दे रहे किसानों और डूब क्षेत्र के निवासियों ने बृहस्पतिवार को पर्थला पुल के पास मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। डूब क्षेत्र के निवासियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में प्रदर्शनकारी सेक्टर-113 थाने का घेराव करने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन के कारण आसपास के पूरे इलाके में भारी यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारना पड़ा। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में लोगों ने सेक्टर-123 स्थित धरना स्थल से सेक्टर-113 थाने के लिए पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को पर्थला पुल से आगे बढ़ने नहीं दिया और उन्हें पुल के नीचे ही रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

बिजली बहाली की मांग को लेकर 24 दिन से चल रहा है धरना
सुखबीर खलीफा ने बताया कि डूब क्षेत्र में बिजली बहाली की मांग को लेकर पिछले 24 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा निवासियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने से लोगों में आक्रोश है, जिसके विरोध में थाने का घेराव करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नोएडा साद मियां खान, एडीसीपी मनीषा सिंह, एसीपी संचित शर्मा, एसीपी प्रवीण कुमार समेत विद्युत निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना पैदल मार्च समाप्त किया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed