फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against the electricity corporation at Chhijarsi Roundabout; traffic brought to a halt.

Noida News: विद्युत निगम के विरोध में छिजारसी गोल चक्कर पर प्रदर्शन, थमा ट्रैफिक

Sun, 30 Aug 2026 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Protest against the electricity corporation at Chhijarsi Roundabout; traffic brought to a halt.
- लोगों ने विभागीय कर्मचारियोंं पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डूब क्षेत्र में कनेक्शन काटे जाने के विरोध में सेक्टर-63 थाने के सामने स्थित छिजारसी गोल चक्कर पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए। स्थानीय निवासियों ने कनेक्शन काटने का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर के लिए पूरा यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों के जुटने से मार्ग पर जाम लग गया।
प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसमें युवक और महिलाएं शामिल रहीं। चोटपुर-बहलोलपुर इलाके के निवासियों ने जुटकर दोबारा कनेक्शन जोड़ने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मार्ग से हटाया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी करते हुए विद्युत निगम को चेतावनी दी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान विवेकानंद शुक्ला के रूप में हुई। विवेकानंद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी करते हुए निवासियों को जुटकर उपकेंद्र के घेराव की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम के अधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
कनेक्शन कटने के बाद स्थानीय निवासी लगातार विद्युत निगम के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। लोगों ने विद्युत निगम पर भी अवैध वसूली कर कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। चोटपुर की रहने वाली मालती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2019 में बिजली कनेक्शन लिया था। इसका बाकायदा बिजली बिल भी ऑनलाइन जमा किया जाता रहा है। साथ ही निगम के कर्मचारी भी प्रतिमाह एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये क्षेत्र से अवैध वसूली करते थे। जो व्यक्ति रुपये नहीं देता था उसकी बिजली काट दी जाती थी। चोटपुर के ही रहने वाले मोहन सिंह ने बताया बिजली चलाने के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये स्थानीय लाइनमैन वसूलने आता था। उस वक्त तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी तो अब अचानक किस तरह की कार्रवाई की जा रही है। सालों से इस तरह हजारों परिवार बिजली चला रहे थे। अब कनेक्शन काटने की कार्रवाई के बाद लोगोंं में आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed