Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against non-increase in kilometer allowance of running staff

Noida News: रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में वृद्धि न होने पर विरोध प्रदर्शन

Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Protest against non-increase in kilometer allowance of running staff
टूंडला में विरोध प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू के पदा​धिकारीसंगठन - फोटो : टूंडला में विरोध प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू के पदा​धिकारी संगठन
टूंडला। रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि न किए जाने के विरोध में सोमवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन (एनसीआरएमयू) के पदाधिकारियों ने संयुक्त क्रू लॉबी पर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन डीटीएम को सौंपा और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एनसीआरएमयू की तीनों शाखाओं के पदाधिकारी दोपहर एक बजे संयुक्त क्रू लॉबी पर एकजुट हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर रेलवे की सभी लॉबियों पर किया गया है। इस दौरान ओमवीर सिंह, सरदार सिंह, गौरव कुमार, नाहर सिंह मीना, दीपक शर्मा, सतेंद्र कुमार, कैलाश चंद्र, सुनील कुमार, अमित पाल सिंह, मुदित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed