फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against new vegetable market

नई सब्जी मंडी के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest against new vegetable market
पुरानी सब्जीमंडी में धरने पर बैठे दुकानदार। - फोटो : ?????? ????????? ??? ???? ?? ???? ?????????
नूंह। शहरवासियों की मांग पर प्रशासन ने नलहड़ रोड स्थित नई सब्जीमंडी में दुकान लगाने के आदेश कुछ दिन पहले जारी किए थे। लेकिन इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कुछ दुकानदारों ने पुरानी सब्जीमंडी में बृहस्पतिवार के दिन भी दुकानें खोली। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दुकानों को बंद करवाकर चेतावनी बोर्ड लगाया। इस दौरान दुकानदारों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद शहर के दर्जनों दुकानदारों ने पुरानी सब्जीमंडी में धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नूंह के नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन और सिटी थाना प्रभारी हरि सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नूंह निवासी भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने भी दुकानदारों को समझाया। दुकानदारों ने बताया कि वे 30 साल से यहां पर दुकानें चला रहे हैं। प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम से उनको नुकसान होगा। नई सब्जीमंडी शहर से काफी दूर है ऐसे में शहर के लोग वहां नहीं आएंगे। सब्जी विक्रेताओं को इससे काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

करीब दस वर्ष पहले प्रशासन द्वारा अतिक्रमण और गंदगी के स्थायी समाधान के लिए नलहड़ रोड पर नई सब्जीमंडी का निर्माण करवाया था। लेकिन इसके बावजूद पुरानी सब्जीमंडी में ही दुकानें लगाई जा रही थी इससे शहरवासियों को जाम और गंदगी से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के इस फैसले से दुकानदारों को काफी नुकसान होगा। नई सब्जीमंडी शहर से काफी दूर है, हमारी बात प्रशासन नहीं सुन रहा है।
- मोहम्मद जैद, दुकानदार
रिटेल विक्रेताओं को इस फैसले से काफी नुकसान होगा। नई सब्जीमंडी के दूर होने के कारण लोग वहां नहीं आएंगे। कम मुनाफा होगा।
हीरालाल. दुकानदार
प्रशासन ने यह फैसला बिना किसी नोटिस दिए लिया है। बुधवार को अचानक प्रशासन की टीम ने उनको खदेड़ा। इसमें कई दुकानदारों को नुकसान हुआ। - प्रेमसुख, दुकानदार।

शहर के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई सब्जीमंडी का निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया था। पुरानी सब्जीमंडी के कारण अतिक्रमण, साफ सफाई के अलावा कोरोना काल में संक्रमण फैलने का खतरा है। इसलिए सभी विक्रेताओं को नई सब्जीमंडी में दुकान लगानी होगी। - प्रदीप अहलावत, एसडीएम नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed