फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against authority squad to break illegal construction

अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचे प्राधिकरण दस्ते का विरोध

Sun, 04 Apr 2021 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Protest against authority squad to break illegal construction
कार्रवाई का विरोध करते लोग।
नोएडा। मामूरा में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचे नोएडा प्राधिकरण के दस्ते को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और सपा नेताओं के विरोध के बावजूद दस्ते ने 48 करोड़ की जमीन से कब्जा हटवा दिया। प्राधिकरण की ओर से शहर में अतिक्रमण और अवैध तरीके से संचालित नर्सरियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को प्राधिकरण का दस्ता सेक्टर-64 स्थित एक नर्सरी पहुंचा था।
विज्ञापन

इसके अलावा मामूरा में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि मामूरा में करीब 8 हजार वर्गमीटर अर्जित व कब्जा प्राप्त जमीन पर 8-10 अस्थायी कमरे, टीन शेड, टाल और दुकानें बना ली गई थीं। यहां वर्क सर्किल-4 और भूलेख विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अवैध नर्सरी और निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई से पहले मामूरा में स्थानीय निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर सपा के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव के अलावा अरुण गौतम, विनोद यादव, अमित, राजू विश्वकर्मा, अमित गौतम आदि ने भी कार्रवाई का विरोध किया। इनका कहना था कि यहां कोई भी भूमाफिया नहीं है। प्राधिकरण गरीबों का घर उजाड़ रहा है। हालांकि, विरोध के बावजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सपा नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रुकवाने में अपनी भूमिका का दावा किया जाता रहा। जबकि, प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही स्थानों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों ने दिया धरना
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी के एक ठेकेदार के सफाई कर्मियों ने शनिवार को धरना दिया। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने दो माह से वेतन नहीं दिया है। मेंटेनेंस प्रबंधन ने एजेंसी का करार खत्म कर दिया है। कुल 36 कर्मियों में महिलाएं भी हैं। हालांकि, सफाई कर्मियों के धरने से निवासियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कर्मियों ने रविवार को भी धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed