फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prostitution in the new year party of paint shopkeepers in night curfew, 36 arrested

नाइट कर्फ्यू में पेंट दुकानदारों की नववर्ष पार्टी में देह व्यापार, 36 गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Prostitution in the new year party of paint shopkeepers in night curfew, 36 arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने बुुधवार रात दो होटलों पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। नटों की मढ़ैया के पास एक होटल में देह व्यापार चल रहा था, जबकि नाइट कर्फ्यू के बावजूद सिग्मा सेक्टर-1 स्थित ओयो होटल के बेसमेंट में एक कंपनी की तरफ से पेंट दुकानदारों के लिए आयोजित नववर्ष पार्टी में अर्धनग्न हालत में अश्लील डांस किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब, 1.30 लाख रुपये, म्यूजिक सिस्टम और आठ वाहन आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों से 31 पुरुष व पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुरुषों में दोनों होटलों के संचालक व महिलाओं में एक नेपाल निवासी युवती और इवेंट मैनेजर शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रात लगभग साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि नटों की मढ़ैया के पास नए खुले ओयो होटल स्वीट्स रेजीडेंसी में अश्लील डांस और देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने मौके से होटल संचालक दनकौर के बागपुर निवासी अनुज, दो लड़कियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़कियों को सिग्मा-1 सेक्टर के पर्ल नेस्ट ओयो होटल से लाया गया है। वहां पर एक बड़े आयोजन के लिए अन्य साथियों को भी बुलाया गया है। यहां होटल के मैनेजर बागपत के रोहित शिशोदिया और होटल संचालक गाजियाबाद के निशांत चौहान ने अमित कुमार मित्तल के माध्यम से लड़कियों को बुलाया था। पुलिस ने पर्ल नेस्ट के बेसमेंट में छापा मारा तो यहां शराब परोस जा रही थी और अश्लील डांस चल रहा है। पुलिस ने यहां से होटल संचालक समेत 28 पुरुषों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया और आपत्तिजनक सामग्री आदि बरामद कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन

लोगों को छुड़वाने के लिए लगा जमावड़ा, घनघनाए फोन
आरोपियों को छुड़वाने के लिए अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। इसके अलावा कई लोगों को थाने पर जमावड़ा लग गया। इनमें रबूपुरा, दनकौर, ककोड़ आदि कस्बों व पड़ोसी जिले के लोग शामिल थे। पकड़े गए कई आरोपी पेंट की दुकान चलाते हैं। उन्हें एक कंपनी ने नववर्ष की पार्टी दी थी। मौके पर बोर्ड आदि भी लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ाए जा रहे थे नोट, पुलिसकर्मियों ने बनाई वीडियो
सिग्मा सेक्टर के होटल में जांच के लिए पहले दो पुलिसकर्मियों को बिना वर्दी के भेजा गया। यहां पुलिसकर्मियों को शराब पार्टी के साथ अर्धनग्न लड़कियां नाचती दिखीं। लड़कियों पर लोग नोट उड़ा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने इसकी वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दी।
रिहायशी सेक्टरों में चल रहे होटल
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में इन दिनों बड़ी तादाद में रिहायशी सेक्टरों में बेरोकटोक होटल चल रहे हैं। इनमें लोगों को रुकवाने की आड़ में कई बार गलत काम होते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से रिहायशी सेक्टरों में होटल चल रहे हैं।
मसूरी में होनी थी पार्टी, बारिश के कारण ग्रेनो में की व्यवस्था
पकड़े गए लोगों के करीबियों से जानकारी मिली है कि कंपनी के प्रतिनिधियों के कहने पर पहले पार्टी का आयोजन मसूरी में होना था, लेकिन सर्दी बढ़ने और बारिश होने से ग्रेनो में ही पार्टी की गई।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, अनुज कुमार, अमित कुमार, निशांत, अभिषेक, रोहित, संदीप, अमित, वरुण ऐरन, लवेश, विपुल सेठी, सुंदर, राजो, शुभम, निखिल, प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, भरत तायल, लोकेश, आशिफ, सचिन, गौरव गोयल, सिया खान, मनोज, संजय कुमार, शैलेंद्र शर्मा, सुशांत शर्मा, मोहित, मनोज, सौरव, मोहित, शंकर आदि को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed