फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prostate treatment done with water steam

Noida News: पानी के भाप से किया प्रोस्टेट का इलाज

Sun, 13 Jul 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Prostate treatment done with water steam
डॉक्टरों का दावा, शहर में पहली बार वाटर वेपर रीजूम थेरेपी से किया गया इलाज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एक निजी अस्पताल में 69 वर्षीय पूरन सिंह मेहरा के बढ़े हुए प्रोस्टेट (ग्रेड 3) का इलाज पानी के भाप (वाटर वेपर रीजूम थेरेपी) से किया गया। कुछ समय पहले तक ये थेरेपी केवल अमेरिका व यूरोप के देशों में ही उपलब्ध थी।

यह नोएडा का पहला मामला है, जिसमें इस तकनीक का सफल उपयोग किया गया। फोर्टिस अस्पताल के यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के निदेशक डॉ शैलेंद्र कुमार गोयल ने कहा कि पूरन सिंह कई महीनों से बार-बार पेशाब आने, पेशाब के धीमे बहाव और रात में कई बार उठने जैसी तकलीफों से परेशान थे। वे सर्जरी से बचना चाहते थे, क्योंकि उनकी उम्र के हिसाब से ब्लीडिंग, इन्फेक्शन, स्ट्रिक्चर, सेक्सुअल डिस्फंक्शन जैसे जोखिम अधिक थे। वह 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुए और 17 अप्रैल को उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। रीजूम एक मिनिमल इनवेजिव प्रक्रिया है, जिसे लोकल एनेस्थीसिया के तहत डे-केयर मोड में किया जा सकता है। इसमें किसी चीरे की जरूरत नहीं होती। एक पतले सिस्टोस्कोप के जरिये पेशाब की नली के रास्ते प्रोस्टेट ग्रंथि तक पहुंचकर उसमें स्टेराइल पानी की भाप के 6 से 8 इंजेक्शन दिए जाते हैं, जिससे प्रोस्टेट के ऊतक धीरे-धीरे सिकुड़ कर समाप्त हो जाते हैं और मूत्र मार्ग खुल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed