फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Proposal to include villages in Gurugram

30 पंचायतों को गुरुग्राम में शामिल करने की कवायद

Thu, 08 Oct 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Proposal to include villages in Gurugram
तावडू। उपमंडल के गांवों को गुरुग्राम में शामिल करने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। इस संबंध में प्रशासन ने इच्छुक पंचायतों से प्रस्ताव मांगा है। तावडू उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के लोग नूंह जिला बनने के बाद से ही तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने की मांग करते आ रहे हैं। स्थानीय विधायक के माध्यम से भी सरकार से कई बार मांग की गई है। हाल ही में सरकार ने तहसील, उप तहसील और और उपमंडल की सीमाओं को दोबारा निर्धारित करने के लिए आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

इसके बाद वित्त आयुक्त और प्रधान सचिव हरियाणा सरकार द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिले के उपायुक्त को पत्राचार कर मामले में रिपोर्ट तलब की थी। वहीं अब गुरुग्राम उपायुक्त ने नूंह जिले की 30 ग्राम पंचायतों को गुरुग्राम में शामिल करने के संबंध में नूंह उपायुक्त को पत्राचार कर रिपोर्ट मांगी है। उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी और पंचायत विकास अधिकारी तावडू को पत्र जारी कर गुरुग्राम में शामिल होने वाली इच्छुक ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे हैं। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। 2014 में विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने का वादा किया था। वहीं कुछ कुछ पंचायतों ने गुरुग्राम में शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हुए प्रशासन को मांग पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed