{"_id":"68e148823122280d2e0edca8","slug":"program-coverage-noida-news-c-340-1-del1004-107414-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार्यक्रम की कवरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार्यक्रम की कवरेज
विज्ञापन
1.
‘लॉटरी’ नाटक में दिखी लालच और रिश्तों की सच्चाई
नई दिल्ली। एलटीजी ऑडिटोरियम में शनिवार को आवरण थिएटर ग्रुप की तरफ से मंचित हुआ नाटक लॉटरी दर्शकों के लिए हंसी और सोच का अनोखा संगम लेकर आया। प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित इस नाटक का नाट्य रूपांतरण और निर्देशन राजेश तिवारी ने किया, जो कि पूर्व में एनएसडी के छात्र रह चुके हैं। नाटक के संवादों की सादगी और स्थितियों की सहजता ने प्रेमचंद के यथार्थवाद को मंच पर जीवंत कर दिया। यह व्यंग्यात्मक नाटक दिखाता है कि कैसे पैसे का लालच इंसान के रिश्तों को बदल देता है। परिवार में मनमुटाव पैदा कर देता है और दोस्तों के बीच की दोस्ती भी टूटने की कगार पर पहुंच जाती है। लेकिन अंत में किस्मत का खेल कुछ और ही होता है। लॉटरी किसी की नहीं निकलती, लेकिन सबके दिल फिर एक हो जाते हैं। नाटक में अभिषेक कुमार, विवेक चौबे, गर्व गुप्ता, भुवन शर्मा, अर्जिता पात्रा, राधिका बेलवाल, कनिष्का डोगरा, रुद्र त्रिवेदी और गौरव शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। संवाद
.....
2.
शिक्षा और लालच पर व्यंग्य जबरदस्त कॉमेडी रिफंड
नई दिल्ली। आवरण थिएटर ग्रुप की तरफ से शनिवार को एलटीजी ऑडिटोरियम में मंचित नाटक रिफंड ने दर्शकों को हंसी के साथ सोचने पर मजबूर कर दिया। यह हास्य-व्यंग्य नाटक हंगरी के प्रसिद्ध लेखक फ्रिगिस करिंथी की कहानी पर आधारित है, जिसका नाट्य रूपांतरण और निर्देशन राजेश तिवारी (एनएसडी) ने किया। नाटक की कहानी एक ऐसे बेरोजगार छात्र की है, जो सालों बाद अपने पुराने स्कूल में लौटता है और यह दावा करता है कि उसे वहां से कुछ नहीं सीखा। इसलिए उसे अपनी 18 साल पुरानी फीस वापस (रिफंड) चाहिए। लेकिन यह काम इतना आसान नहीं होता। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक अपनी प्रतिष्ठा बचाने और शिक्षा की साख बनाए रखने के लिए मिलकर एक रणनीति बनाते हैं। इसके बाद शुरू होती है तर्क और हास्य से भरी दिलचस्प जंग, जहां हर संवाद दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देता है। इसमें सदीक, आदित्य कृष्णा, राम, गौरव शर्मा, नीतीश कुमार, अभिषेक और अभिनव वर्मा ने अहम भूमिकाएं निभाईं। संवाद
...
3.
हैबिटेट में छाया हाव-भावों की भाषा में एक मौन जादू
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटैट सेंटर के स्टेन ऑडिटोरियम में शनिवार शाम स्पेन के प्रसिद्ध माइम आर्टिस्ट, कवि और अभिनेता कार्लोस मार्टिनेज ने अपने अनोखे प्रदर्शन एन ईवनिंग विद कार्लोस मार्टिनेज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रस्तुति उनकी अब तक की सभी चर्चित रचनाओं का संगम थी, जहां उनके अलग-अलग शो के हिस्से एक मंच पर नए रूप में सामने आए। बिना एक शब्द बोले, उन्होंने अपनी अद्भुत अभिव्यक्ति और हाव-भावों के माध्यम से मानव भावनाओं, संबंधों और जीवन के सूक्ष्म अनुभवों को प्रस्तुत किया। मंच पर जैसे-जैसे दृश्य बदलते गए, मूक अभिनय के जरिए हास्य, संवेदना और आत्मचिंतन की परतें खुलती चली गईं। दर्शकों ने पूरे कार्यक्रम में लगातार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। संवाद