फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Procession of Mohammadi took place with great pomp and glory

Noida News: शान-औ शौकत के साथ निकला जुलूस -ए-मोहम्मदी

Sat, 06 Sep 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Procession of Mohammadi took place with great pomp and glory
फोटो 05 एयूआरपी 28 बिधूना कस्बा में जुलूस में मौजूद लोग। संवाद
औरैया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी शान-औ- शौकत के साथ मनाया गया। सुबह से ही भारी भरकम जुलूस निकाले गए। इनमें हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

शाम को लोगों ने मस्जिदों, घरों और दुकानों में चिरागा (रोशनी) कर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशियां मनाईं। दिबियापुर संवाद के मुताबिक में नगर सहित विभिन्न गांवों में बारावफात पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद होते हुए वारसी पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां सेहुद व जमुही के लोग जुलूस में शामिल हुए।
विज्ञापन

भट्ठा बस्ती जमुहा से नहर बाजार, सहायल रोड होते हुए बाबा परमहंस रोड बगिया पहुंचकर समापन हुआ। बिधूना संवाद के मुताबिक जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद से शुरू जुलूस लोहा मंडी, नदी पुल, बेला रोड, बाईपास, भगत सिंह चौराहा, फीडर रोड होते हुए पुनः जामा मस्जिद पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुदरकोट, बेला, रूरूगंज व याकूबपुर क्षेत्र में भी जुलूस निकाला। बाद में अमन चैन की दुआएं मांगीं। अजीतमल संवाद के मुताबिक जुलूस बाबरपुर, अजीतमल और ग्रामीण इलाकों में निकला। जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। मौलाना इलियास सिद्दीकी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने दुनिया को मोहब्बत, इंसानियत और अमन का पैगाम दिया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम निखिल राजपूत, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल और कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, अखिलेश चक, इकलाख पठान, नूरुद्दीन मंसूरी, आसिफ व इशहाक खान शामिल हुए।

रोशनी से जगमगाई दरगाह
फफूंद/कंचौसी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे बिलादत ईद मिलादुन्नबी का जश्न कस्बे में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही खानकाह आस्ताना आलिया समदिया रोशनी से जगमगा उठी।
मुस्लिम मोहल्लों में घरों और गलियों में भी आकर्षक सजावट की गई। घरों में काबा शरीफ और मदीना शरीफ के भी मॉडल सजाए गए थे। मोहल्ला जोगियान निवासी जिया खान ने घर को सजाया। अन्य युवाओं ने जगह- जगह प्रवेश द्वार बनाकर सजावट में चार चांद लगा दिए।
कंचौसी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। जुलूस कस्बे के औरैया रोड, झीझक रोड, किशोरा रोड व क्राॅसिंग रोड से निकाला गया। सभी जगहों के जुलूस पुरवा महिपाल मस्जिद पर पहुंचे।

इस मौके पर समीर खान, रशीद खान, सोनी खान, सलीम खान, इब्राहीम खां, महमूद खान,अकबर खान, कल्लू खान, भूरा खान सहित कई मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed