फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Problems told to ACEO of the Authority

Noida News: प्राधिकरण की एसीईओ को बताईं समस्याएं

Wed, 20 Aug 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Problems told to ACEO of the Authority
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफिस सोसाइटी में किया जनसंवाद

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफिस सोसाइटी में नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी सोसाइटी निवासियों के साथ जनसंवाद करने पहुंचीं। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने सोसाइटी के अंदर और बाहर की समस्याओं को प्रमुखता से उनके सामने रखा गया।



निवासियों ने जनसंवाद के दौरान रजिस्ट्री का मुद्दा उठाया और बताया कि के अंदर करीब 60 फ्लैट की रजिस्ट्री बाकी थी लेकिन 30 से अधिक फ्लैट की रजिस्ट्री करवा दी गई है, लेकिन 20 से अधिक फ्लैट की रजिस्ट्री अबतक बाकी है। एसीईओ ने आश्वासन दिया कि शेष रजिस्ट्री भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि बिल्डर की ओर से सोसाइटी का बकाया आईएफएमएस नहीं दिया गया है। इस वजह से यहां कई कार्य अधूरे पड़े हैं। बिल्डर से लगातार बातचीत के दौरान एक करोड़ से रुपये वापस किए गए हैं। लोगों ने सर्विस लेन पर सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट, नाली की सफाई, सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाना, हरित क्षेत्र की पुनर्जीवन, गंगा जल की आपूर्ति में सुधार, सर्विस रोड की मरम्मत और सफाई और सोसाइटी के पीछे अनधिकृत निर्माण हटवाने की मांग की। एसीईओ ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। इस मौके पर सोसाइटी के एओए अध्यक्ष कमल शंकर, सहसचिव एकता कालरा, रसनीत कौर, शालिनी शर्मा, राजीव अग्रवाल, नीरज चुघ, विपिन कालरा, दीपा सेठ, अनीश देव, अंकुर बजाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed