फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Problems of entrepreneurs will be solved soon: Nand Gopal Nandi

उद्यमियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान: नंद गोपाल नंदी

Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Problems of entrepreneurs will be solved soon: Nand Gopal Nandi
साहिबाबाद। उद्यमियों की सभी समस्याएं एवं वैध मांगें पूरी किए जाने का आश्वासन केबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दिया। सोमवार को कौशांबी स्थित एक होटल में
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल अथॉरिटी (यूपीसीडा) की तरफ से बुलंदशहर और गाजियाबाद के उद्मियों के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में औधोगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सभी की समस्याएं सुनी एवं उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।बैठक में साहिबाबाद साइट 4 के उद्यमियों ने साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जरिए क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही जीएसटी टीम द्वारा फैक्ट्रियों की गेट पर भी चेकिंग करने की बात कही। उद्यमियों ने कहा कि फैक्ट्रियों के अंदर आने जाने वाली गाड़ियों को पकड़कर जीएसटी इंस्पैक्टर मोहननगर ले जाते हैं जिससे उद्यमी खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग उठाई कि साइट 4 में बिजली की व्यवस्था अच्छी नहीं है। यहां के बिजली के पोल जर्जर हैं साथ ही पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। ऊपर से भूगर्भ जल विभाग की तरफ से लगातार नोटिस आता है बोरिंग सील करने के लिए। ऐसे में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया में साफ - सफाई से लेकर अतिक्रमण तक का मुद्दा भी समाधान दिवस में उठाया गया। इस दौरान केबिनेट मंत्री ने सभी की समस्याएं सुनी एवं कहा कि सभी का समाधान जल्द ही किया जाएगा। इनसेट
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने केबिनेट मंत्री के समक्ष रखी यह मांग
- औद्योगिक क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति
- सिवरेज और ड्रेनेज की असुविधाजनक व्यवस्था
- फायर स्टेशन की स्थापना की आवश्यकता
- औद्योगिक क्षेत्रों में पार्कों का रख-रखाव व साफ-सफाई
- एफ.ए.आर. (FAR) बढ़ाने की मांग
- लीज रेंट के लिए एकमुश्त भुगतान विकल्प (One Time Lease Rent)
- प्लॉट किराए पर देने की अनुमति की प्रक्रिया में सरलीकरण
- 2000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी की जगह ड्रॉ/इंटरव्यू के आधार पर करने की मांग, जिससे लघु एवं मध्यम उद्यमियों को अवसर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed