फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Problems escalate in Beta-1 due to filth and waterlogging.

Noida News: बीटा-1 में गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी

Tue, 08 Sep 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Problems escalate in Beta-1 due to filth and waterlogging.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 की ऑफिसर्स कॉलोनी के पास फैली गंदगी। स्रोत निवासी
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 की कई गलियों में गंदगी और जलभराव से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर, प्लास्टिक और पॉलीथिन पड़ी हैं। कई स्थानों पर गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों को बीमारियों का डर भी सताने लगा है। निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि सेक्टर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। कूड़ा जमा होने के साथ गंदा पानी भी भरा हुआ है। इससे लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। मच्छरों के बढ़ने से स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कूड़ा हटवाने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि नियमित सफाई और नालियों की उचित सफाई होने से समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed