फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   problem

जर्जर मार्ग ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी

Mon, 31 May 2021 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
problem
नूंह। नगीना खंड के गांव बनारसी से बलई जाने वाली सड़क निर्माण के एक माह के भीतर ही खराब हो गई है। यह मार्ग कई जगहों पर उखड़ चुका है। हाल ही में बनी सड़क ग्रामीणों को सहूलियत देनी की जगह परेशानी का सबब बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में ठेकेदारों द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसकी सूचना सड़क निर्माण के दौरान ही अधिकारियों की दी गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

बनारसी निवासी जुनैद खान, आस मोहम्मद और मवासी आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। यह सड़क बड़कली-होडल मार्ग में मिलती है। दैनिक कार्यों के लिए यह सड़क बहुत कारगर साबित होती है। सड़क के उखड़ जाने से अब उमरा, दानीबास, प्रताप बास, सिटोरबास, नांगल शाहपुर, सुल्तानपुर, खुशपुरी, बदरपुर व बनारसी गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री की सूचना ग्रामीणों को मिल गई थी। समय रहते ग्रामीणों ने 28 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन, अधिकारियों ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। निर्माण के एक माह के भीतर ही सड़क कई जगह से उखड़ चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अब इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह से की गई है। साथ ही उपायुक्त को भी अवगत कराया है। ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग का दोबार निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने बताया कि सड़क के निर्माण सामग्री की जांच की जाएगी। इसके बाद ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो ऱ् गांव बनारसी से बलई जाने वाली सड़क की खस्ता हालत। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed