फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pro-Khalistan slogans written on walls in many areas

Noida News: कई इलाकों में दीवारों पर लिखे खालिस्तान समर्थित नारे

Thu, 19 Jan 2023 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Pro-Khalistan slogans written on walls in many areas
गणतंत्र दिवस पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, पुलिस को भनक तक नहीं
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दीवारों से नारे मिटवाए, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर माहौल बिगाड़ने के प्रयास का मामला सामने आया है। खालिस्तानी समर्थकों ने पश्चिमी दिल्ली समेत अन्य इलाकों में दीवारों, मेट्रो व बस स्टैंड आदि पर खालिस्तान जिंदाबाद और रेफरेंडम 2020 के नारे लिख दिए, लेकिन दिल्ली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बृहस्पतिवार सुबह नारे लिखे मिलने से दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने नारों को मिटा दिया।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने कुछ स्थानों पर राष्ट्र विरोधी व खालिस्तान समर्थित नारे लिखे हैं, जिन जगहों पर नारे लिखे गए हैं, उसके आसपास के इलाके के सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा का कहना है कि कुछ लोगों ने देश विरोधी, खालिस्तान संबंधी नारे दिल्ली की दीवारों पर लिखे हैं। ये सुरक्षा का मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


यहां लिखे मिले नारे

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह पीरागढ़ी फ्लाईओवर, पीरागढ़ी चौक, पश्चिम विहार, विकासपुरी, जनकपुरी मेट्रो स्टेशन, वोस्को पब्लिक स्कूल की दीवार, रोहतक रोड, विकासपुरी बस स्टैंड और तिलक नगर सहित अन्य जगहों के दीवारों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे मिले। कुछ जगहों पर पंजाबी में नारे लिखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसजेएफ पर शक
शुरुआत में पश्चिम विहार में लोगों ने नारे को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। लोगों ने बताया कि इलाके में स्प्रे से खालिस्तान जिंदाबाद और रेफरेंडम 2020 के नारे दीवार पर लिखे गए हैं। सूचना मिलते ही इलाके के थाना प्रभारी, एसीपी और अन्य जांच यूनिट का स्टाफ पहुंचा। पुलिस ने तुरंत दीवार को सफाई कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने पश्चिम विहार से लेकर कई अन्य इलाके में दीवारों पर नारे लिखे हैं। जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक दीवारों व अन्य इलाकों में नारे लिखे जाने की सूचना आई। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे एक ही ग्रुप हो सकता है, जो गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। सिख्स फॉर जस्टिस (एसजेएफ) एक प्रतिबंधित संस्था है। पुलिस को इस संस्था पर समर्थित नारे लिखवाने का शक है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि गणतंत्र दिवस के दौरान किसी तरह की कोई गलत गतिविधि न हो। एसएफजे प्रतिबंधित संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed