{"_id":"68e9554b69a28f453a084994","slug":"priya-wins-the-mega-mehndi-competition-na-news-c-244-1-sknl1016-145296-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेगा मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेगा मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया ने मारी बाजी
Sat, 11 Oct 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
एसडी कॉलेज में एक छात्रा की कलाई पर सजी सुंदर मेहंदी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में करवाचौथ शुक्रवार को धूमधाम और परंपरागत तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र मेगा मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता रही। जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। नई पहल के तौर पर इस बार कार्यक्रम का शुभारंभ बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने किया।मेहंदी प्रतियोगिता का शीर्षक मेहंदी लगाओ, धरती बचाओ रहा जिसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने पहला, सान्या ने दूसरा और वंदना ने तीसरा स्थान हासिल कर नकद पुरस्कार जीता। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. प्रियंका चांदना और प्रो. प्रवीण कुमारी ने निभाई। उनके साथ डॉ. मोनिका खुराना, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. प्रोमिला, डॉ. बिंदु और प्रो. सविता कुमारी आदि मौजूद रहे। उन्होनें अपने हाथों पर मेहंदी भी लगवाई।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि करवाचौथ पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों और रिश्तों को मजबूत करने वाला त्यौहार है। छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं को पहले से इस भावनात्मक त्योहार के प्रति जागरूक करना ही इस प्रकार के आयोजनों को मनाने का ध्येय है। इस दौरान डॉ. मोनिका खुराना, डॉ. संतोष कुमारी ने भी संबोधित किए।