{"_id":"6494957f215ffdd3ee09ef24","slug":"private-ward-facility-will-be-available-in-government-hospital-grnoida-news-c-1-noi1096-652226-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरकारी अस्पताल में मिलेगी प्राइवेट वार्ड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरकारी अस्पताल में मिलेगी प्राइवेट वार्ड की सुविधा
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में मिलेगी प्राइवेट वार्ड की सुविधा
- जिला अस्पताल में तैयार हो रहे 10 वार्ड, 24 घंटे के लिए 340 रुपये शुल्क निर्धारित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो गईं हैं। सेक्टर-39 स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में प्राइवेट वार्ड की सुविधा का लाभ भी उठाया जा सकेगा। अस्पताल में दस प्राइवेट वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक वार्ड तैयार हो गया है, जिसमें बृहस्पतिवार को पहला मरीज भर्ती किया गया। प्राइवेट वार्ड के लिए 24 घंटे का शुल्क 340 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही, अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) और शिशुओं के लिए नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) की शुरुआत भी कर दी गई है।
अस्पताल के पांचवें और छठे तल पर पांच-पांच प्राइवेट वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। वातानुकूलित वार्ड में दो बेड के अलावा ऑक्सीजन से लेकर अन्य चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अस्पताल के छठे तल पर कमरा नंबर-10 में बृहस्पतिवार को पहला प्राइवेट वार्ड शुरू कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि शेष वार्ड अगले-एक दो दिन में तैयार हो जाएंगे। भर्ती के दौरान मरीज फार्म के जरिये प्राइवेट वार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अस्पताल के पहले तल पर 20 बेड के तीन आईसीयू भी शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल आईसीयू में सात गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही, तीसरे तल पर शिशुओं के लिए एनआईसीयू भी शुरू कर दिया गया है। पहले गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की सुविधा नहीं थी। ऐसे मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जाता था। वहीं, एनआईसीयू की सुविधा नहीं होने पर शिशुओं को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
24 घंटे एक्सरे की सुविधा शुरू
मरीजों को शिकायत रहती थी कि ओपीडी का समय पूरा होने के बाद एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। अस्पताल प्रशासन ने इसका समाधान कर दिया है। अब अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग में 24 घंटे एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके लिए दो एक्सरे मशीनों को स्थापित किया गया है। जल्द ही 24 घंटे अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इमरजेंसी तक पहुंचाएगी एंबुलेंस
जिला अस्पताल की आठ मंजिला नई इमारत के पहले तल पर इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध है। ऑटो और रिक्शा वाले गंभीर मरीजों को अस्पताल के गेट पर ही छोड़ देते हैं। जिसके बाद मरीजों को इमरजेंसी तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए अस्पताल के मुख्य गेट पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई है जो मरीजों को सीधे इमरजेंसी में लेकर जाएगी।
फार्मेसी और जांच भी हाेगी आसान
अस्पताल की भूतल स्थित फार्मेसी और पैथोलॉजी जांच के पंजीकरण के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ती है। घंटों मरीजों को लाइन में लगना पड़ता है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने पैथोलॉजी जांच के पंजीयन के लिए काउंटरों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी है। फार्मेसी की भीड़ कम करने के लिए भी दो अतिरिक्त काउंटर और महिलाओं के लिए तीसरे तल पर अलग फार्मेसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
वर्जन
जिला अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही एमआरआई के अलावा अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
-डॉ. रेनू अग्रवाल, सीएमएस-जिला अस्पताल