{"_id":"6421eeb84ad75a382a0d81b5","slug":"private-schools-are-not-returning-15-percent-fees-noida-news-c-23-1-noi1091-5512-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 प्रतिशत फीस वापस नहीं कर रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 प्रतिशत फीस वापस नहीं कर रहे निजी स्कूल
विज्ञापन
15 प्रतिशत फीस वापस नहीं कर रहे निजी स्कूल
अभिभावकों ने 12 स्कूलों की सूची के साथ जिलाधिकारी से की शिकायत
हाईकोर्ट ने कोविड काल के दौरान 15 प्रतिशत फीस वापस लौटाने का आदेश दिया था
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनसीआर पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने निजी स्कूलों के 15 प्रतिशत फीस वापस नहीं करने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। आरोप लगाया है कि स्कूल इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से भी स्कूलों को एक माह पहले आदेश पालन करने का पत्र जा चुका है। जिलाधिकारी से स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर अभिभावकों को आदेश का लाभ दिलाने की मांग की गई है।
एसोसिएशन के फाउंडर सुखपाल तूर ने बताया कि हाईकोर्ट ने कोविड काल के दौरान 15 प्रतिशत फीस वापस लौटाने का आदेश दिया था। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने भी आदेश जारी कर दिया था। 25 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से आदेश का पत्र स्कूलों को भेजा जा चुका है। उसके बाद भी काफी स्कूल आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। डीएम को ज्ञापन देकर अभिभावकों ने 12 स्कूलों की सूची सौंपी है। अभिभावक मनीष कुमार का कहना है कि डीआईओएस ने एक सप्ताह के अंदर सभी स्कूलों से जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक स्कूलों ने जवाब नहीं दिया है।