{"_id":"6af9d4e907382532b7035846","slug":"private-buses-occupy-space-in-front-of-morna-depot-causing-losses-to-the-state-transport-service-noida-news-c-1-noi1095-4936821-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोरना डिपो के सामने निजी बसों का कब्जा, रोडवेज को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोरना डिपो के सामने निजी बसों का कब्जा, रोडवेज को नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-35 स्थित मोरना बस डिपो के सामने निजी बस संचालक खुलेआम बसें खड़ी कर सवारियां भर रहे हैं। इससे रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ रहा है। नियमानुसार सरकारी बस अड्डे के एक किलोमीटर के दायरे में निजी बसों को सवारियां भरने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद डिपो के ठीक सामने निजी बसों का जमावड़ा लगा रहता है।
गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि निजी बसों के खड़े होने और सवारियां भरने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि निजी बस संचालकों की गतिविधियों से रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है। डिपो के सामने ही यात्रियों को बैठाने से सरकारी बसों में यात्रियों की संख्या प्रभावित होती है।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन भी उठा चुकी है मुद्दा
कुछ दिन पहले रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने भी डग्गेमार बसों के संचालन पर नाराजगी जताई थी। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि एक ओर रोडवेज कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर निजी बस संचालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने अवैध संचालन पर रोक लगाने और रोडवेज के हितों की रक्षा करने की मांग की है।