{"_id":"6052483be464c0118d4a09b0","slug":"prisoner-commits-suicide-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बंदी ने जूते के फीते से फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बंदी ने जूते के फीते से फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल
Wed, 17 Mar 2021 11:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा जिला कारागार में मंगलवार को एक बंदी ने जूते के फीते से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल के अधिकारियों के मुताबिक बंदी सूरज महतो (24) ने परिसर के अंदर अस्थायी कारागार के शौचालय में आत्महत्या की है।
बंदी के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भंगेल गांव निवासी सूरज महतो छेड़छाड़ के एक मुकदमे में फरार चल रहा था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के वारंट पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने 15 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर जिला कारागार में दाखिल कराया था।
16 मार्च की दोपहर करीब 12:30 बजे सूरज ने अस्थायी कारागार के शौचालय के दरवाजे के कब्जे में जूते के फीते को बांधकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तभी वहां मौजूद कुछ बंदियों ने उसे देख लिया और गले से फीता खोलकर बाहर लाए। सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बंदी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद ने बताया कि बंदी सूरज ने फांसी लगाने से पहले सुबह फोन पर अपने पिता से पांच मिनट बात की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है