फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   prime minister will discuss on how to reduce exam pressure

परीक्षा का तनाव दूर करने पर बात करेंगे प्रधानमंत्री

Tue, 09 Feb 2021 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
prime minister will discuss on how to reduce exam pressure
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा को लेकर छात्रों का तनाव दूर करने पर बात करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों का तनाव दूर करने पर आधारित परीक्षा पे चर्चा 2021 का इस साल भी आयोजन होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तारीख की जल्द घोषणा करेगा। छात्रों को प्रधानमंत्री से मिलने, जुड़ने और उनसे सवाल करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई समेत देश भर के स्टेट बोर्ड ने दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल जारी होने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी होने के साथ छात्र तनाव में आ गए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण पूरा साल स्कूल बंद रहने के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई है लेकिन 12वीं कक्षा के रिजल्ट पर उनका भविष्य टिका है। अब अभिभावक और छात्र परेशान हैं कि कहीं परीक्षा में अंक कम न हो जाएं। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए परीक्षा पे चर्चा 2021 का आयोजन हर साल की तरह करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक महामारी में स्कूल बंद पर शिक्षा जारी थीम पर कार्यक्रम
वैश्विक महामारी में स्कूल बंद होने के बाद भी शिक्षा जारी रही। परीक्षा पे चर्चा 2021 पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम भी इसी थीम पर आधारित रहेगा। इसमें पीएम छात्रों से बात करेंगे कि कैसे विषम परिस्थितियों में बिना तैयारी से शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों को जोड़ा। बोर्ड समेत राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाएं तक आयोजित हुई। भारत ने जीरो ईयर की बजाय शिक्षा को जारी रखा और कामयाबी भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed