फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prime Minister Narendra Modi handed over appointment letter to Greno's daughter.

Noida News: ग्रेनो की बेटी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Mon, 30 Oct 2023 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi handed over appointment letter to Greno's daughter.
फोटो
विज्ञापन


ग्रेनो की बेटी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

-रिठौरी गांव की प्रीति का हुआ है बीएसएफ में एएसआई पद पर चयन
-पिता है ऑटो चालक, वर्ष 2016 में 10वीं में किया था जिला टॉप
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। ग्रेटर नोएडा के रिठौरी गांव की कुमारी प्रीति का बीएसएफ में एएसआई पद पर चयन हुआ है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्ति पद सौंपा। प्रधानमंत्री से नियुक्ति पत्र पाकर परिजन काफी खुश हैं। प्रीति के पिता ऑटो चालक हैं। वहीं, प्रीति ने वर्ष 2016 में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रीति को सम्मानित किया था।

रिठौरी गांव की कुमारी प्रीति के पिता रॉबिन कुमार ऑटो चालक हैं। हालांकि कक्षा 12 में प्रीति के अंक 78 प्रतिशत ही रहे, लेकिन प्रीति ने पढ़ना बंद नहीं किया और हाल ही में गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज से एमए की पढ़ाई पूरी की। प्रीति ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एमए में स्वर्ण पदक भी जीता। 18 अक्तूबर को यूपी की राज्यपाल ने उनको यह पदक सौंपा। अब प्रीति का चयन बीएसएफ में एएसआई के पद पर हुआ है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रीति को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद से प्रीति और परिजन काफी खुश हैं। प्रीति ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज रिठौरी से की है। स्कूल प्रबंधन भी प्रीति की सफलता से काफी खुश है।
विज्ञापन

ऑटो चलाकर पिता ने बच्चों को बनाया कामयाब

पिता रॉबिन ने ऑटो चलाकर अपने चारों बच्चों को कामयाब बना दिया। प्रीति का चयन बीएसएफ में हुआ है। जबकि एक भाई चार्टेड अकाउंटेंट है और इस समय एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दूसरा भाई आईआईटी मद्रास से बीटेक कर रहा है। वहीं, बहन बीएड करने के बाद एलएलबी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed