फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prime Minister gave India a distinct identity in the world: Saini

प्रधानमंत्री ने भारत को विश्व में दिलाई अलग पहचान : सैनी

Sun, 24 Mar 2024 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister gave India a distinct identity in the world: Saini
तावडू में विजय संकल्प रैली में बोले मुख्यमंत्री, मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नई अनाज मंडी में पहुंचे, जहां उन्होंने विजय संकल्प रैली में पहुंचे हजारों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के विकास की एक नई गाथा लिखी है और उन्होंने टारगेट दिया है कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अलग पहचान बनाई है।
सीएम ने कहा कि लोग लगातार जन समस्याओं से जूझ रहे थे। उन समस्याओं का समाधान नरेंद्र मोदी की सरकार और हमारी हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने किया है। आज लाभ सीधे तौर पर लोगों तक पहुंच रहा है तो लोगों में भी सरकार के प्रति एक उत्साह है। आने वाले 25 मई को हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में जाएंगी। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है। आने वाले समय में 400 पार सीटें जाएंगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। सीएम ने कहा कि चुनाव चल रहा है, 25 तारीख को हमें वोट करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर इन 10 वर्षों में लगाम लगी है। अगर किसी की दुर्घटना होती है तो उसको इलाज करने के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा सरकार के द्वारा दी गई है। यह सुविधा डबल इंजन की सरकार ने लोगों को मुहैया कराई है। महिलाएं पहले दूरदराज क्षेत्र से पानीपत जाती थीं, लेकिन अलग मंत्रालय बनाया और घर के अंदर हर घर के अंदर नल और स्वच्छ जल पहुंचाने की व्यवस्था थी। नूंह जिले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आकांक्षी जिले में शामिल किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि 2014 से पहले का मेवात देख लीजिए और 2014 के बाद का देख लीजिए, आपको एक स्पष्ट अंतर दिखाई देगा। कांग्रेस समस्या को समस्या बनाकर लोगों को डराकर वोट लेने का काम करती रही है। गरीबी हटाने के नारे तो कांग्रेस जरूर देती थी, लेकिन गरीबी नहीं हटी, गरीब लगातार गरीब होता चला गया परंतु अगर आज हम देखते हैं तो हर विषय के अंदर व्यक्ति का मजबूती से विकास की तरफ ले जाने का काम इन 10 वर्षों के अंदर नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसी पालिसी बनाई कि अब बच्चे को किसी के दर पर जाने की आवश्यकता नहीं है, यहां बैठे ही नौकरी मिल जाती है और उसको मजबूत करने का काम किया जा रहा है। 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाकर गरीब लोगों के हवाले उसकी चाबी की है। महिलाओं के लिए 11500 करोड़ शौचालय बनाए। पीएम सम्मान निधि देने का काम किया। आचार संहिता लगी हुई है, इस क्षेत्र के कामों को प्राथमिकता से हल करके लोगों को सहूलियत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर नवनियुक्त राज्य मंत्री और सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय सिंह ने कहा कि पिछले करीब साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में डबल इंजन की सरकार ने मेवात क्षेत्र का भरपूर विकास किया है। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है वह उसे निभाने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल क्षेत्र को जंगल सफारी की सौगात पहले ही दे चुके हैं, जो गुरुग्राम के साथ मेवात में भी विकास की गति को तेज करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता का जमकर हुआ उल्लंघन
नगर की नई अनाज मंडी में रविवार को हुई विजय संकल्प रैली से पहले पूरे नगर में आचार संहिता का जमकर उल्लंघन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में विभिन्न जगहों पर होर्डिंग लगा दिए। कार्यकर्ताओं ने सरकारी भवनों व दफ्तर को भी नहीं छोड़ा। तहसील और एसडीएम निवास पर पार्टी के झंडे और होर्डिंग लगा दिए गए, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। रैली खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से रूबरू जरूर हुए लेकिन सवालों से बचते रहे।

फोटो:- रैली में उपस्थित भीड़,

फोटो :- एसडीएम निवास की दीवार पर लगे भाजपा के झंडे

फोटो:- मंच पर मुख्यमंत्री को माला पहनकर स्वागत करते स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed