फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Primary health center running on the basis of two ward boys

दो वार्ड बॉय के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Primary health center running on the basis of two ward boys
Primary health center running on the basis of two ward boys
नूंह (अंतराम खटाना) । खंड के गांव बाई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनने से पूर्व लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की काफी उम्मीदें थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 माह पूर्व यानी मार्च में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करा दिया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डॉक्टरों की तैनाती की गई है। फिलहाल, यह केंद्र दो वार्ड बॉय के भरोसे चल रहा है। इस पीएचसी के अंतगर्त मेवली, बाई, आकेड़ा, दिहाना, कोटला, मोहम्मदपुर, बड़ौजी, गुंडबास, छोटी मेवली, मुरादबास और ऊंटका सहित दर्जनों गांव आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

लियाकत सरपंच बाई, अनवर इंजीनियर, आसू, अशोक बाई, अंजुम नंबरदार, सैकुल, मुद्दीन और समीम मेवली आदि ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया कि लाखों रुपये की इमारत तैयार करने के बाद मात्र दो वार्ड बॉय के भरोसे पीएचसी चल रही है। यहां पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों की करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी है। उनके यहां से नूंह की दूरी 8 किलोमीटर है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें नूंह जाना पड़ता है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सहित किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं होने से उनको भारी आर्थिक नुकसान भी हो रहा है, क्योंकि, ग्रामीणों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी इस समस्या का तुरंत समाधान कराया जाए, जिससे यहां पर लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जच्च-बच्चा केंद्र भी है बंद
ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टरों की बात तो छोड़िए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी यहां पर एंबुलेंस सहित जच्चा-बच्चा केंद्र को भी शुरू नहीं कराया गया है। प्रशासन द्वारा कागजों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को मुहैया कराने के बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ भी सुविधाएं नहीं हैं। इस कारण उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे रूम, लैब, आयुष केंद्र सहित सभी कमरे पड़े खाली
पीएचसी में एक्सरे रूम, लैब, आयुष केंद्र सहित अन्य सभी कमरे खाली पड़े हैं। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह केंद्र केवल देखने के लिए बना दिया गया है। अगर इस ओर ध्यान दिया जाए तो क्षेत्र के काफी लोगों को राहत मिलेगी।
केंद्र के नजदीक बना है नवोदय विद्यालय
ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास में जिले का नवोदय विद्यालय भी बना हुआ है। अगर विभाग द्वारा यहां स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया जाए तो विद्यालय के सैकड़ों बच्चों और स्टाफ को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

क्या कहते हैं एसएमओ
नूंह सीएचसी के एसएमओ डॉ. संदीप राजपूत ने कहा कि इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। वैसे ओपीडी के लिए यहां पर डॉक्टर तैनात किए गए हैं। अगर कहीं पर कोई लापरवाही है तो उसे सुधारा जाएगा। लोगों को पूरा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। वैसे हमारे पास स्टाफ का अभाव है, जिससे यह परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed