{"_id":"617809ec872a582b364982dd","slug":"pressurized-to-register-case-in-theft-instead-of-robbery-complaint-to-dcp-grnoida-news-noi61253930","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बजाय चोरी में मामला दर्ज कराने का डाला दबाव, डीसीपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बजाय चोरी में मामला दर्ज कराने का डाला दबाव, डीसीपी से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर लिफ्ट देकर शिक्षिका और उसकी सास से लूट मामले में थाना पुलिस पर चोरी में केस दर्ज कराने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित शिक्षिका आरोप ने लगाया है कि लूट की तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इस पर पीड़िता ने डीसीपी अभिषेक से मामले की शिकायत की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला के साथ लूट नहीं हुई है। उनके बैग से सामान चोरी किया गया है। इस कारण चोरी में मामला दर्ज किया गया है।
मूलरूप से इटावा निवासी अनामिका भदौरिया दनकौर में स्थित सरकारी इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। बकौल अनामिका 23 अक्तूबर को वह सास के साथ राजस्थान स्थित ससुराल जा रही थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने उनको कार में बैठाया और लाखों की जूलरी व चार हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने डायल 112 पर मामले की सूचना दी थी। इसके बाद वह ससुराल चली गईं। आरोप है कि सोमवार को दनकौर थाने में तहरीर लेकर पहुंचीं तो प्रभारी और दरोगा ने उन पर लूट के बजाय चोरी में मामला दर्ज कराना का दबाव बनाया। जब उन्होंने बदलाव करने से मना किया तो अभद्रता भी की गई। पीड़िता ने बताया कि वह मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा व उनके सम्मान को लेकर कार्य कर रही हैं। इसके बाद भी थाना पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं है। पीड़िता महिला ने मंगलवार को डीसीपी से मामले की शिकायत की। डीसीपी ने सहायता करने का आश्वासन दिया है।
एक माह में हो चुकी हैं कई वारदात
बीते एक माह में यमुना एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट देकर लूटपाट की कई वारदात हो चुकी हैं। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के बजाय तहरीर में खेल करने में जुटी है। बीते दिनों बीटा-2 थाना पुलिस ने बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया था, लेकिन इसके बाद भी कई वारदात हुई हैं। इससे साफ है कि गिरोह अब भी सक्रिय है। सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण लगातार वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।