फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   President will visit Greater Noida in UP International Trade Show-2023

उत्तर प्रदेश के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023 में ग्रेटर नोएडा आएंगी राष्ट्रपति

Thu, 24 Aug 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
President will visit Greater Noida in UP International Trade Show-2023
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
विज्ञापन

- इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 21 से 25 सितंबर के बीच होगा आयोजन
- प्रदेश के पहले ट्रेड शो में निशुल्क होगा प्रवेश, आम जनता की अधिक से अधिक होगी भागीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद होंगे। ट्रेड शो में लोगों का प्रवेश निशुल्क होगा। जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश सरकार पहली बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023 का आयोजन कर रही है। इसके तहत 21 से 25 सितंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी साथ ही सेमीनार और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। ट्रेड शो में अच्छा व्यापार करने वाले उत्पादकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी में अलग-अलग सेक्टरों से जुड़े 2000 से अधिक उत्पादक और निर्यातक भाग लेंगे।
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो मार्ट के 15 हॉल में करीब 50 हजार वर्गमीटर में लगने वाली प्रदर्शनी में एक जनपद, एक उत्पाद जैसे बनारस की गुलाबी मीनाकारी व सिल्क, बांदा का सजर स्टोन, कन्नौज के इत्र, लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद का ब्रास वेयर और आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी भी प्रदर्शित की जाएगी। सरकार ने जिला स्तर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और प्रशासन को आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी को हिट कराने में जुटे अधिकारी

जिले के अधिकारी प्रदेश की पहली प्रदर्शनी को सफल बनाने में जुट गए हैं। प्रदर्शनी का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रचार कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह नोएडा ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों की आरडब्ल्यूए व एओए के साथ उद्यमियों की बैठक बुलाई गई है। उनकी मदद से लोगों में प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। वहीं ई-रिक्शा, ऑटो, बस, मेट्रो समेत अन्य माध्यम से भी प्रदर्शनी का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।


यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023 के आयोजन की तैयारी चल रही है। इसमें महामहिम राष्ट्रपति भी आएंगी। प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए स्कूल, कॉलेज, आरडब्ल्यूए, एओए और उद्यमियों का सहयोग लिया जाएगा। - डाॅ. नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed