फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations underway to hand over government hospitals to private hands: AAP

सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में देने की तैयारी : आप

Sun, 09 Nov 2025 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to hand over government hospitals to private hands: AAP
नई दिल्ली। आप ने रविवार को भाजपा सरकार को घेरा। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में कहा कि केजरीवाल सरकार के दौरान बनाए जा रहे 24 सरकारी अस्पतालों का काम रोककर भाजपा उन्हें निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है। अगर सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपा गया तो गरीबों का मुफ्त इलाज कैसे होगा। मुख्यमंत्री को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। भारद्वाज ने कहा कि शालीमार बाग का 1470 बेड वाला विशाल अस्पताल लगभग तैयार हो चुका है लेकिन भाजपा सरकार ने संचालन शुरू नहीं किया है। भाजपा सरकार अब इन अस्पतालों को निजी संस्थाओं के हवाले करने की योजना बना रही है। जो अस्पताल जनता के टैक्स के पैसों से बने हैं, उन्हें निजी हाथों में देना जनता के साथ सीधा धोखा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed