{"_id":"68c442179f6786ae2005a3ce","slug":"preparations-for-celebrating-seva-pakshawada-are-in-full-swing-cm-gives-instructions-noida-news-c-340-1-del1011-104652-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारी तेज, सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारी तेज, सीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने एमसीडी नेताओं संग साझा की रूपरेखा, सफाई और जनसेवा पर रहेगा फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एमसीडी के नेताओं के साथ बैठक कर 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा की विस्तृत रूपरेखा साझा की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यह पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन नहीं होगा बल्कि जनसेवा से जुड़े ठोस कार्यों की शृंखला होगा।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना वास्तव में सेवा और जनहित कार्यों को समर्पित करना है। उन्होंने मेयर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा व नेता सदन प्रवेश वाही से कहा कि इस दौरान सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और जलभराव रोकने जैसे कार्यों पर जोर रहेगा। पखवाड़े के दौरान दिल्ली सरकार की ओर चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यों और पहलों में एमसीडी की पूरी भूमिका सुनिश्चित होगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सभी विभागों के साथ तालमेल बनाकर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने एमसीडी के नेताओं को यह भी जानकारी दी कि पखवाड़े में सफाई, जनस्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम होंगे जिनकी सफलता एमसीडी के जमीनी सहयोग पर निर्भर करेगी।
बैठक में तय हुआ कि पखवाड़े के हर कार्यक्रम और अभियान की जानकारी एमसीडी नेताओं को समय-समय पर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा, दिल्ली सरकार और एमसीडी के संयुक्त प्रयासों से जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि निगम प्रतिनिधि अपनी सक्रिय भूमिका से इस अभियान को सफल बनाएंगे।