फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pregnent women found hang, fir on husband

पंखे से लटका मिला गर्भवती का शव, दहेज हत्या का केस दर्ज

Fri, 22 Jan 2021 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
pregnent women found hang, fir on  husband
फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में सात माह पहले ब्याहकर आई महिला का शव पंखे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव पंखे के सहारे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। महिला 5 माह की गर्भवती बताई गई है। पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत सात ससुराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर जू-2 निवासी अनुराधा का विवाह 18 जून 2020 को लड़पुरा के रोहित से हुआ था। बुधवार रात अनुराधा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अनुराधा को भूखा रखा जाता था। अनुराधा की मां रूपवती की शिकायत पर पुलिस ने पति रोहित, ससुर लाला, सास शीला समेत सात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed