Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pregnant woman has to go to Vikasnagar for delivery

Noida News: गर्भवती को प्रसव के लिए जाना पड़ रहा विकासनगर

Sat, 27 Sep 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 27 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman has to go to Vikasnagar for delivery
छावनी बाजार स्थित सीएचसी में लंबे अरसे से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। गर्भवतियों को प्रसव के लिए विकासनगर ले जाना पड़ता है। महिला संबंधी रोगों के उपचार के लिए भी महिलाएं मजबूरी में विकासनगर ही आती हैं। अस्पताल में लंबे समय से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग उठ रही है। चकराता तहसील क्षेत्र की आबादी करीब 70 हजार है। लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यहां सीएचसी बनाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक अस्पताल में जरूरी विशेषज्ञों के पदों पर नियुक्ति नहीं कर पाया है। अस्पताल में कई वर्षों से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त पड़ा है। जटिल प्रसव की स्थिति में गर्भवतियों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल विकासनगर भेजा जाता है। एबुलेंस को विकासनगर पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। ऐसे में कई बार गर्भवती की जान पर बन आती है। महिलाओं को महिला संबंधी छोटी-बड़ी परेशानी पर उपचार लेने के लिए विकासनगर जाना पड़ता है। इससे उनका समय और किराये पर होने वाला खर्च दोनों बरबाद होते हैं। जांच करवाने की स्थिति में महिलाओं को दो-तीन दिन लगातार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्थानीय ग्रामीण शर्मिला देवी, मनीषा देवी, निरो देवी आदि ने कहा कि सरकार और विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed