फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pre-board exams will begin in government and government-aided schools

Noida News: सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 दिसंबर से शुरु होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 05 Nov 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Pre-board exams will begin in government and government-aided schools
-दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 व बारहवीं की 27 दिसंबर को समाप्त होंगी
विज्ञापन


-मॉर्निंग व ईवनिंग शिफ्ट में अलग-अलग होंगी परीक्षाएं

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की फरवरी में होने वाली दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा की हलचल स्कूलों में शुरू हो गई है। फाइनल बोर्ड परीक्षा से पहले अगले माह से स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत होने जा रही है। शिक्षा निदेशालय नेे सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है।
दोनों कक्षाओं के लिए केंद्रीयकृत प्री-बोर्ड परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होगी। दसवीं कक्षा के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 20 दिसंबर को और बारहवीं की परीक्षाओं का समापन 27 दिसंबर को होगा। निजी स्कूल अपने स्तर पर अलग-अलग तिथियों पर प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेंगे। सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों सुबह व शाम की पालियों मेें अलग-अलग समय पर होगी। सुबह की पाली में परीक्षा 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि शाम की पाली वाले स्कूलों में परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। परीक्षा शुरु होने से 15 मिनट पहले बच्चों को प्रश्न पत्र दिया जाएगा। दसवीं का पहला पेपर साइंस और बारहवीं का पहला पेपर गणित व भूगोल का होगा। जिन विषयों के लिए परीक्षा तिथियां जारी नहीं की गई हैं उन विषयों की परीक्षा स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे।
विज्ञापन


----------
24 छात्र परीक्षा देंगे एक कमरे में
शिक्षा निदेशालय ने परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को निर्देशित किया है कि परीक्षा के दौरान एक कमरे में केवल 24 बच्चे ही परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान दो परीक्षा निरीक्षक एक कमरे में रहेंगे। स्कूल मूल्यांकन कार्य और अंक अपलोड करने का कार्य चार दिनों में पूरा करना होगा। मूल्यांकन के बाद विषय शिक्षक बच्चों से प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करेंगे। मालूम हो कि सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कॉमन प्री-बोर्ड परीक्षा होती है। इन परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र शिक्षा निदेशालय की ओर से तैयार किए जाते हैं। यह परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही स्कूलों को मिलेंगे। इन्हें स्कूल परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही खोलेंगे। प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र सीबीएसई पैटर्न पर ही तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed