Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pre-board examinations will begin on January 13

Noida News: 13 जनवरी से शुरू होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं, प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटे विद्यालय

Sun, 15 Nov 2026 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Pre-board examinations will begin on January 13
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएड के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाली इन परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन किया जाएगा। वहीं छात्रों को बोर्ड परीक्षा के माहौल में प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास भी मिलेगा। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

डीआइओएस चंद्रशेखर ने बताया कि विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम और समय-सारिणी की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि, कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में प्रश्नपत्र कम पहुंचने की समस्या सामने आई है। ऐसे विद्यालयों को प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी कराकर सभी विद्यार्थियों को वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा के साथ ही विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की अन्य तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल का अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान सहित अन्य प्रयोगात्मक विषयों के विद्यार्थियों को प्रयोगों की प्रक्रिया, उपकरणों के उपयोग, प्रैक्टिकल फाइल और मौखिक परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए प्रयोगशालाओं को व्यवस्थित करने और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


शिक्षिका रेखा ने बताया कि विद्यार्थियों को केवल लिखित परीक्षा ही नहीं, बल्कि प्रयोगात्मक परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास करना चाहिए। प्रैक्टिकल फाइल समय से पूरी करने और प्रयोगों से संबंधित सवालों की तैयारी करने की सलाह दी जा रही है। शिक्षकों के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम से विद्यार्थियों की कमजोरियों का पता चलेगा। इसके आधार पर बोर्ड परीक्षा से पहले अतिरिक्त कक्षाओं और पुनरावृत्ति के माध्यम से उनकी तैयारी को मजबूत किया जा सकेगा। अभिभावकों से भी बच्चों को तनावमुक्त माहौल देने और पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed