{"_id":"688e2235c94cfe585c04a5f3","slug":"pravesh-verma-gave-a-message-of-cleanliness-by-sweeping-noida-news-c-340-1-del1004-99734-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रवेश वर्मा ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रवेश वर्मा ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
कूड़े से आजादी अभियान में लिया हिस्सा, दिल्ली वासियों से भी की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ को गति देने के लिए शनिवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा खुद मैदान में उतरे और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पास फ्लाईओवर के नीचे स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में सफाई कर श्रमदान किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य केवल सड़कों की सफाई नहीं बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना जगाना है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों, विधायकों, पार्षदों और सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को जनांदोलन की तरह चलाएं। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है। यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। जब नेतृत्व स्वयं आगे बढ़कर सफाई करता है तो समाज में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होती है। दिल्लीवासियों से अपील है कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आदत डालें।